फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस का आज से होगा संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोरोना काल में रेल यात्रियों की सुविधा को देखते हुए 02505/02506 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो रहा है। डिब्रूगढ़ से प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को व 15 अक्तूबर को नई दिल्ली से प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को यह ट्रेन खुलेगी। इसके अतिरिक्त 02503/02504 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर को डिब्रूगढ़ सेे प्रत्येक बृहस्पतिवार और 20 अक्तूबर को नई दिल्ली़ से प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी।
विज्ञापन

पूर्वोतर रेलवे के मंडल जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही यात्री सफर कर सकते हैं। 02505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी द्विसाप्ताहिक ट्रेन सोमवार व शुक्रवार को डिब्रूगढ़ से खुलेगी और तीसरे दिन रात 1.40 पर कैंट रेलवे स्टेशन से होकर नई दिल्ली जाएगी। वापसी में 02506 राजधानी ट्रेन प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार को नई दिल्ली से सुबह 9.25 बजे खुलेगी और दूसरे दिन कैंट स्टेशन पर रात 10.25 बजे होकर गुजरेगी। इसी तरह 02503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 15 अक्तूबर से बृहस्पतिवार को डिब्रूगढ़ से शाम 7.50 बजे खुलेगी और तीसरे दिन कैंट स्टेशन पर रात 1.40 बजे होकर ल़खनऊ के रास्ते नई दिल्ली जाएगी। वापसी में 02504 यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को नई दिल्ली से सुबह 9.25 बजे खुलेगी और मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ होते हुए रात 10.25 बजे कैंट स्टेशन पहुंचेगी। दूसरे दिन बलिया, छपरा होते हुए यह ट्रेन को अपने को तीसरे दिन अपराह्न सवा तीन बजे डिब्रूगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें