फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुकिंग शुरू होते ही फुल हो गईं मुंबई-सूरत की ट्रेनें, वंदे भारत में सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। 12 सितंबर से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में भी यात्रियों को राहत मिलने वाली नहीं है। वाराणसी से होकर गुजरने वाली सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में वंदे भारत और बुंदेलखंड एक्सप्रेस को छोड़ दिया जाए तो किसी भी ट्रेनों में जगह नहीं है। सुबह 8 बजे जैसे ही बुकिंग काउंटर खुले तो गंगा कावेरी, कृषक, गंगा सतलज, अमृतसर-डिब्रूगढ़, स्वतंत्रता सेनानी में लंबी वेटिंग हो गई। गंगा कावेरी की हालत यह है कि 8 अक्तूबर तक वेटिंग है।
विज्ञापन

वाराणसी से लखनऊ के बीच चलने वाली कृषक एक्सप्रेस 13 को वाराणसी सिटी स्टेशन से खुलेगी। इसमें लखनऊ के लिए जनरल सीटें फुल हो गईं। स्लीपर में 75 आरएसी, 2 एसी और 3 एसी में 5 से 10 वेटिंग है। धनबाद से लुधियाना के बीच चलने वाली गंगा सतलज एक्सप्रेस की सभी श्रेणी में टिकट वेटिंग है। जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन की सभी श्रेणी की सीटें 18 सितंबर तक फुल हो गई। छपरा से चेन्नई के बीच चलने वाली गंगा कावेरी ट्रेन वाराणसी से 15 सितंबर को गुजरेगी। इस ट्रेन में जनरल की सीट छोड़ दी जाए तो आठ अक्तूबर तक सभी श्रेणी में टिकट फुल है। स्लीपर में रिग्रेट और वातानुकूलित कोच में भी 20 से 55 तक वेटिंग है। साप्ताहिक ट्रेन अमृतसर-डिब्रूगढ़ 19 सितंबर को वाराणसी से होकर डिब्रूगढ़ को जाएगी। इस ट्रेन में भी सभी श्रेणी की सीटें फुल हैं।
इन ट्रेनों में है जगह
कैंट स्थित मुख्य आरक्षण केंद्र के अनुसार वाराणसी नई दिल्ली की ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयरकार की 897 बर्थ के कोटा में 423 सीटें अभी बची हुई हैं। एक्सक्यूटिव कोटा की 75 बर्थ में 72 सीटें खाली हैं। 19 सितंबर तक बर्थ उपलब्ध है। वहीं मंडुवाडीह स्टेशन से झांसी होते हुए ग्वालियर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस के जनरल में 28 बर्थ, स्लीपर में 23 और थर्ड एसी में 30 से अधिक सीटें और टूएसी में 24 सीटें खाली हैं। सीआरएस सुहैल मक्की ने बताया कि तीन आरक्षण काउंटर पर यात्रियों ने आरक्षण कराया। अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कुछ अधिक रही। इन ट्रेनों के चलने से एक सप्ताह बाद इधर से जाने वाले यात्रियों की संख्या कम हो जाएगी। कैंट आरपीएफ इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि अनाधिकृत व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें