फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi to Mumbai का ट्रेन सफर होगा अब और आसान, 24 घंटे में पहुंचाएगी Private train

Fri, 31 Jul 2020 03:17 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • मार्च 2023 में प्रस्तावित ट्रेनों के संचालन को लेकर दिन और शेड्यूल जारी 
  • अन्य ट्रेनें अभी 27 से 31 घंटे का है सफर, अब बचेगा यात्रियों का वक्त
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रेलवे पीपीपी मॉडल पर चलने वाली 151 निजी आधुनिक ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। मार्च 2023 में प्रस्तावित ट्रेनों के संचालन को लेकर दिन और शेड्यूल दोनों जारी कर दिया गया है। शेड्यूल के मुताबिक निजी ट्रेनें के अन्य ट्रेनों की अपेक्षा 4 से 5 घंटे पहले यात्रियों को मंजिल तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

अब वाराणसी से मुंबई का सफर 24 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। अभी तक तो वाराणसी-मुंबई का सफर महानगरी से 27 घंटे, कामायनी से 31 घंटे और पवन एक्सप्रेस से 28 घंटे लगते हैं। सूरत-वाराणसी के बीच ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से 25 घंटे लगते हैं तो वहीं निजी ट्रेन से यह दूरी 23 घंटे में पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन

2 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शिवगंगा 12 घंटे 20 मिनट लेती है तो निजी ट्रेन से 11 घंटे का समय लगेगा। वाराणसी-हावड़ा पहुंचने में 12 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। निजी ट्रेन से 30 मिनट का समय बचेगा। वाराणसी-तिरुपति निजी ट्रेन 33 घंटे में पहुंचाएगी। वाराणसी से बठिंडा 21 घंटे 30 मिनट में पहुंचाएगी।

 

विज्ञापन

3 of 4
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

इस दिन चलेंगी निजी ट्रेनें 

वाराणसी से चलने वाली निजी ट्रेनों का दिन भी निर्धारित कर दिया गया है। इसमें वाराणसी-मुंबई, वाराणसी-दिल्ली, आनंद विहार-दरभंगा, वाराणसी-बठिंडा, मंडुवाडीह-अंबाला की ट्रेन रोजाना और वाराणसी-हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुध, शुक्र और शनिवार, वाराणसी से तिरुपति के बीच चलने वाली ट्रेन सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को चलेगी। वहीं वाराणसी-सूरत की ट्रेन मंगलवार व बुधवार को है। 
विज्ञापन

4 of 4
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

क्लस्टर वाइज ट्रेनों का होगा संचालन 

निजी ट्रेनों को क्लस्टर वाइज बांटा गया है। क्लस्टर-1 में वाराणसी-मुंबई, क्लस्टर-2 में वाराणसी-सूरत, क्लस्टर-3 में वाराणसी-दिल्ली, आनंद विहार वाया बनारस-दरभंगा, क्लस्टर-5 में वाराणसी-बठिंडा, क्लस्टर-6 में वाराणसी-हावड़ा, क्लस्टर-8 में  मंडुवाडीह-अंबाला और क्लस्टर-9 में वाराणसी वाया सिकंदराबाद-तिरुपति के बीच ट्रेन चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें