अगर आप उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधीन जंघई-सरायकंसराय-सुरियावां के रूट गुजरने वाली ट्रेनों से कहीं जाने की योजना बना रहे तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। इस रूट पर कुछ दिनों के लिए ट्रेनों को निरस्त किया गया है।
जंघई-सरायकंसराय-सुरियावां रेलवे स्टेशन के पास नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सारनाथ, बुंदेलखंड समेत कई ट्रेनें निरस्त रहेंगी। ट्रेनों का निरस्तीकरण 28 मई से शुरू होगा, जो जून के पहले सप्ताह तक चलेगा। एक-दो ट्रेनें शनिवार से ही निरस्त हो गई हैं।
रेलवे ने अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का निरस्तीकरण किया गया है। जिन यात्रियों ने महीनों पहले टिकट करा रखा है सबसे ज्यादा समस्या उन्हीं यात्रियों को उठाना पड़ेगा।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अधीन जंघई-सरायकंसराय-सुरियावां रेलवे स्टेशनों पर 26 मई से चार जून तक प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होगा।
निर्माण स्थलों की शुरू हो गई बैरिकेडिंग
demo pic
इस वजह से रेलवे ने संबंधित रूट से गुजरने वाली तमाम एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त किया है। प्रयाग-जौनपुर पैसेंजर, इलाहाबाद-जौनपुर पैसेंजर 28 मई से दो जून तक एवं प्रयाग-गाजीपुर सिटी डीएमयू 29 मई से एक जून तक निरस्त रहेगी।
इलाहाबाद से होकर वाराणसी जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी 29 मई से दो जून व ग्वालियर से वाराणसी जाने वाली डाउन बुंदेलखंड का निरस्तीकरण 28 मई से एक जून तक होगा। इस अवधि में छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 27 मई से दो जून तक और दुर्ग-छपरा डाउन सारनाथ 28 मई से तीन जून तक निरस्त रहेगी।
उधर, कैंट रेलवे स्टेशन की व्यवस्था पर शनिवार को एडीआरएम वाराणसी रवि प्रकाश चतुर्वेदी की फटकार का असर नजर आया। जहां कई निर्माण कार्यों की बैरिकेडिंग करा दी गई तो वहीं सफाई महकमा सक्रिय नजर आया।
अभी भी कई निर्माण कार्य स्थल असुरक्षित हैं और उनकी बैरिकेडिंग होनी बाकी है। कैंट रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य का शुक्रवार को एडीआरएम ने निरीक्षण किया था और यात्री संरक्षा, सुरक्षा से उनके बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया था।
वाराणसी आने वाली प्रमुख ट्रेनें जो रहेंगी निरस्त
demo pic
-15017 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर काशी एक्सप्रेस 28 मई से चार जून
-15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी एक्सप्रेस 26 मई से दो जून
-15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 27 मई से दो जून
-15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28 मई से तीन जून
-11107 ग्वालियर-वाराणसी बुंदेलखंड एक्सप्रेस 28 मई से एक जून
-11108 वाराणसी-ग्वालियर बुंदेलखंड एक्सप्रेस 29 मई से दो जून