फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन कैंसिल: वाराणसी से दिल्ली जाने वाली शिवगंगा और सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड

Fri, 09 Oct 2026 04:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) शुक्रवार को निरस्त रहेंगी। आरक्षित टिकटों पर यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। रेलवे ने एसएमएस से सूचना भेजी है। यात्रियों की मदद के लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस स्टेशन (मंडुवाडीह) से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे प्रशासन ने बनारस से नई दिल्ली के बीच चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। इनमें गाड़ी संख्या 12559 बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं। दोनों ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली जाने की योजना बना चुके यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

विज्ञापन




रेलवे प्रशासन के अनुसार, जिन यात्रियों ने इन दोनों ट्रेनों में आरक्षण कराया था, उन्हें ट्रेन निरस्त होने की सूचना एसएमएस के माध्यम से भेज दी गई है। यात्रियों को टिकट के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए निरस्त ट्रेनों के आरक्षित टिकटों पर पूरा रिफंड देने की व्यवस्था की गई है। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे आरक्षण काउंटर के माध्यम से अपने टिकट का पूरा पैसा वापस ले सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हेल्प डेस्क से मिलेगी वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी

बनारस स्टेशन से घर लाैटता परिवार। - फोटो : संवाद

ट्रेनों के अचानक निरस्त होने से यात्रियों की यात्रा योजना प्रभावित हुई है। यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां रेलवे कर्मचारी यात्रियों को दूसरी ट्रेनों के विकल्प और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। स्टेशन पर लगातार उद्घोषणा के माध्यम से भी यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण की जानकारी दी जा रही है, ताकि कोई यात्री जानकारी के अभाव में स्टेशन पर अनावश्यक रूप से परेशान न हो।

रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। दिल्ली जाने वाले यात्री वैकल्पिक ट्रेनों की उपलब्धता और समय की जानकारी लेकर ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

शिवगंगा एक्सप्रेस और बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस इस रूट पर यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण ट्रेनें हैं। ऐसे में दोनों ट्रेनों का संचालन निरस्त होने से शुक्रवार को दिल्ली जाने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन का विकल्प तलाशना होगा। रेलवे की ओर से यात्रियों की सहायता के लिए स्टेशन पर व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें