फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐन वक्त पर ट्रेन रद्द: एजेंट और जनरल टिकट लेने वालों को नहीं मिली थी सूचना, यात्रियों ने स्टेशन पर बिताई रात

Fri, 09 Oct 2026 04:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी के बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस (12559) और सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12581) शुक्रवार को निरस्त रहेंगी। आरक्षित टिकटों पर यात्रियों को पूरा रिफंड मिलेगा। रेलवे ने एसएमएस से सूचना भेजी है। यात्रियों की मदद के लिए स्टेशन पर हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है।

विज्ञापन
बनारस रेलवे स्टेशन पर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में प्रदर्शन की वजह से बनारस स्टेशन से नई दिल्ली जाने वाली दो प्रमुख ट्रेनों शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। जनरल टिकट कराने वाले करीब 200 यात्रियों को स्टेशन पहुंचने के बाद ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी मिली। इन यात्रियों को स्टेशन के बाहर ही रात बितानी पड़ी। इसी तरह आरक्षण एजेंट, साइबर कैफे से टिकट कराने वाले यात्रियों को भी दिक्कत हुई है। जनरल टिकट वालों को रेलवे की तरफ से ट्रेन रद्द होने की जानकारी नहीं दी जाती है।

विज्ञापन





बनारस-नई दिल्ली शिवगंगा एक्सप्रेस रात 10.15 बजे और 12581 बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस को शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। रेलवे प्रशासन की ओर से इन ट्रेनों के रद्द होने की सूचना आरक्षण कराने वाले यात्रियों को तो दी गई, लेकिन जनरल टिकट लेने वालों को जानकारी नहीं मिल पाई। 
विज्ञापन


साथ ही साइबर कैफे से टिकट बुक कराने वालों को जानकारी नहीं मिली। इसका खामियाजा वाराणसी के आसपास के शहरों से आए यात्रियों को भुगतना पड़ा। कुछ यात्री तो अकेले थे वहीं कुछ जो परिवार के साथ आए थे, उनके लिए घर लौटना भी मुश्किल था। रेलवे प्रशासन के अनुसार नई दिल्ली से बनारस आने वाली दोनों ट्रेनें शनिवार को भी रद्द रहेंगी।

Trending Videos

हेल्प डेस्क से मिलेगी वैकल्पिक ट्रेनों की जानकारी

बनारस स्टेशन से घर लाैटता परिवार। - फोटो : संवाद

ट्रेन के छूटने के समय तक स्टेशन पर पसर गया सन्नाटा : बनारस स्टेशन पर शुक्रवार रात 10 बजे तक सन्नाटा पसर गया। कारण ट्रेन का रद्द होना था। बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म 8 से जाने वाली शिवगंगा और नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की संख्या बहुत कम थी। सिर्फ वहीं यात्री मौजूद थे जो किन्ही कारणों से घर नहीं लौट पाए थे।

देर रात यात्रियों को उपलब्ध कराई गई डोरमेट्री : यात्रियों को रेलवे प्रशासन की ओर से खाने और ठहरने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई। देर रात डीआरएम और आरपीएफ के निरीक्षण के बाद यह फैसला लिया गया। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत मिली। साथ ही यात्रियों को अगले दिन दूसरी ट्रेन से दिल्ली भिजवाने का आश्वासन दिया गया।

देर रात डीआरएम और आरपीएफ ने किया निरीक्षण 
बनारस स्टेशन से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी सुबह से ही थी। फिर भी कुछ यात्री जानकारी के अभाव में तय समय पर स्टेशन पहुंच गए थे। इन यात्रियों की असुविधा को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार कर देर रात डीआरएम अश्वनी जैन ने स्टेशन का निरीक्षण किया और यात्रियों को बातचीत की। साथ ही उन्हें व्यवस्था उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

कुछ यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं मिल पाई जिस कारण वे घर नहीं लौट पाए। उन यात्रियों को डॉरमेट्री और भोजन उपलब्ध कराया गया। सभी को अगले की स्थिति को देखते हुए दूसरी ट्रेन से दिल्ली भिजवाने का प्रयास किया जाएगा। - अश्वनी जैन, डीआरएम

गाजीपुर जिले के सैदपुर से आए हैं। शिवगंगा से नई दिल्ली जाना था। जनरल टिकट से यात्रा करनी थी। ट्रेन रद्द होने की सूचना स्टेशन पहुंच कर मिली। शाम को घर के लिए साधन नहीं मिलेगा। इसलिए यहीं रुकना पड़ेगा। - रीता देवी, यात्री

गाजीपुर से आए हैं। परिवार के साथ दिल्ली जाना था। एजेंट के माध्यम से ऑनलाइन टिकट लिया था। नई दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन से दिल्ली जाना था। ट्रेन रद्द होने की सूचना स्टेशन पर पहुंच कर मिली। अब रात में नहीं लौट पाएंगे। स्टेशन पर ही रुकना पड़ेगा। - रामदरश, यात्री
विज्ञापन

कुछ यात्रियों को ट्रेन रद्द होने की सूचना नहीं मिल पाई जिस कारण वे घर नहीं लौट पाए। उन यात्रियों को डॉरमेट्री और भोजन उपलब्ध कराया गया। सभी को अगले की स्थिति को देखते हुए दूसरी ट्रेन से दिल्ली भिजवाने का प्रयास किया जाएगा। - अश्वनी जैन, डीआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें