फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 20 जनवरी तक निरस्त रहेंगी चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें

Thu, 16 Jan 2020 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी सिटी स्टेशन पर गुरुवार से चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें 20 जनवरी तक निरस्त रहेगी। प्री-नान इंटरलाकिंग व इंटरलाकिंग कार्य के चलते सात ट्रेनों का 19 जनवरी तक मार्ग परिवर्तन और आधा दर्जन ट्रेनों का शार्ट टर्मिनेशन व शार्ट ओरिजिनेशन किया गया है।

विज्ञापन


बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया पैसेंजर ट्रेन, भटनी-वाराणसी सिटी-भटनी पैसेंजर, आजमगढ़-वाराणसी सिटी-आजमगढ़ पैसेंजर और गाजीपुर सिटी-प्रयाग-गाजीपुर सिटी डेमू 20 जनवरी तक निरस्त कर दी गई है।

बुधवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली 13 ट्रेनें निरस्त रहीं। डाउन की ओर जाने वाली जोधपुर एक्सप्रेस नौ घंटै की देरी से स्थानीय स्टेशन से रवाना हुई। गुरुवार को अप और डाउन की ओर जाने वाली 14 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। गुरुवार को अप और डाउन महानंदा एक्सप्रेस, न्यू फरक्का एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बुधवार को डाउन की ओर जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, अजमेर सियालदह एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस निरस्त रही। इसी तरह अप की ओर जाने वाली उपासना एक्सप्रेस, पंजाब मेल, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस, जम्मूतवी एक्सप्रेस और बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस निरस्त रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें