फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: अनपरा में दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर, केबिन में फंसा चालक; एक घंटे तक लगा जाम

Wed, 21 Oct 2026 07:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

अनपरा में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार दोपहर दो ट्रेलरों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कोयला लदे ट्रेलर का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण हाईवे पर एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लग गया जाम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बुधवार दोपहर दो नंबर गेट के समीप दो ट्रेलरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कोयला लदे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के कारण हाईवे पर करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पिपरी थाना क्षेत्र के कुआरी निवासी आमिन (22) एनसीएल की बीना खदान से कोयला लादकर रेणुकूट की ओर जा रहा था। बुधवार दोपहर वह दो नंबर गेट से आगे बढ़ा, तभी सामने से आ रहा खाली ट्रेलर हाईवे किनारे पटरी से अनियंत्रित होकर उसके ट्रेलर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोयला लदे ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक आमिन केबिन में फंस गया और बाहर नहीं निकल पा रहा था।

विज्ञापन
Trending Videos

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दूसरे ट्रेलर का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में ट्रेलर में सवार सहचालक को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया और हालत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी।
विज्ञापन

एक घंटे तक बाधित रहा आवागमन
टक्कर के बाद ट्रेलर का डाला हाईवे पर आ जाने से आवागमन बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे ने तत्काल क्रेन मंगवाई। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे के कारण करीब एक घंटे तक राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें