फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दर्दनाक हादसा: मरीज देख घर जा रहे चिकित्सक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत; बिलख पड़े मासूम बच्चे

Sun, 22 Mar 2026 02:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Road Accident in Varanasi: आसपास के लोगों ने बताया कि डॉ. राजेश मिलनसार और सेवाभावी चिकित्सक थे। वह गरीबों का कम शुल्क में इलाज करते थे, जिससे क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी। उनकी अचानक मौत से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
डॉ. राजेश कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: चोलापुर थाना क्षेत्र के कटहलगंज के समीप शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक निजी चिकित्सक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर निवासी डॉ. राजेश कुमार (40) सिंधोरा बाजार में अपना निजी चिकित्सालय चलाते थे। शनिवार को वह रोज की तरह मरीजों को देखने के बाद देर रात करीब 11 बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चोलापुर क्षेत्र के कटहलगंज के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि डॉक्टर राजेश सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल चिकित्सक को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुंचाया।

चोलापुर सीएचसी में मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। चिकित्सक की मौत की खबर मिलते ही उनके घर में चीख-पुकार मच गई। पत्नी साधना और तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें