फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT BHU: यहां पहली बार अंडरग्राउंड सुरंग निर्माण, स्पेस इंजीनियरिंग में पीजी; सिविल में चलेंगी कक्षाएं

Sun, 22 Mar 2026 02:12 PM IST
Aman Vishwakarma हिमांशु अस्थाना, अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: आईआईटी बीएचयू में पहली बार टनलिंग और स्पेस इंजीनियरिंग में पीजी शुरू होगा। प्रवेश गेट स्कोर से होगा। 30 अन्य स्पेशलाइजेशन भी उपलब्ध हैं। 13 अप्रैल तक आवेदन, 24 अप्रैल को इंटरव्यू, 4 मई रिजल्ट और 23 जुलाई से कक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में पहली बार विद्यार्थियों को अंडरग्राउंड सुरंग निर्माण और कार्यों (टनलिंग एंड अंडरग्राउंड) सहित स्पेस इंजीनियरिंग में पीजी करने का मौका मिलेगा। इसके लिए छात्र-छात्राओं के पास संस्था के सिविल इंजीनियरिंग और संबद्ध इंजीनियरिंग में बीटेक और बीई या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

विज्ञापन


प्रवेश के लिए गेट परीक्षा का स्कोर ही मान्य होगा। इसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं पर इसकी कक्षाएं भी चलेंगी। आईआईटी बीएचयू ने इन विषयों को इंटर डिसीप्लीनेरी कार्यक्रम के तहत शामिल किया है। 

30 अलग स्पेशलाइजेशन में पीजी का विकल्प : इसके अलावा 30 अलग-अलग स्पेशलाइजेशन में एमटेक और एमफार्मा करने का मौका मिलेगा। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स का भी स्पेशलाइजेशन मिलेगा। 

आवेदन बंद होने के 7 दिन बाद ही आएगा कॉल लेटर : 13 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सात दिन में ही कॉल लेटर आ जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 20 अप्रैल को इंटरव्यू या टेस्ट के लिए कॉल जाएगा। 

24 अप्रैल को इंटरव्यू और परीक्षाएं होंगी। चार मई को संस्थान की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होगा। 11 मई से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। काउंसिलिंग पूरे 10 राउंड में 10 जुलाई तक होगी। 22 जुलाई को विभागों और संस्थान में फिजिकल और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। 23 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

काउंसिलिंग और तारीख
  • पहला राउंड - 11-13 मई
  • दूसरा राउंड  - 17-20 मई
  • तीसरा राउंड - 24-27 मई
  • चौथा राउंड - 31 मई-3 जून
  • पांचवा राउंड - 5-10 जून
  • छठा राउंड - 13-17 जून
  • सातवां राउंड -20-23 जून
  • आठवां राउंड -27 जून -1 जुलाई
  • नौवां राउंड - 3-5 जुलाई
  • 10वां राउंड - 8-10 जुलाई

पहाड़ी और चट्टानों से जुड़ी इंजीनियरिंग
छात्रों को जल, थल, पहाड़ी, पावर सहित औषधि इंजीनियरिंग करने का भी मौका मिलेगा। जैसे- जल विज्ञान और जल संसाधन इंजीनियरिंग, जियो टेक्निकल इंजीनियरिंग, संरचनात्मक इंजीनियरिंग, पर्यावरण इंजीनियरिंग, परिवहन इंजीनियरिंग, जियो इंफॉर्मेटिक्स इंजीनियरिंग।
विज्ञापन

पावर, कम्यूनिकेशन और माइक्रोवेव में एमटेक
आईआईटी के विद्यार्थियों के लिए पावर सिस्टम, इलेक्ट्रिकल मशीन एंड ड्राइव, कंट्रोल सिस्टम्स, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, आरएफ और माइक्रोवेव इंजीनियरिंग, संचार प्रणाली इंजीनियरिंग, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल सिस्टम इंजीनियरिंग के कोर्स रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें