फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा : दो बाइक की टक्कर, तीन लोग लोग घायल, एक की माैत; परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 09 Dec 2024 09:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Varanasi News : मिर्जापुर में हादसे के बाद माैक पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके पहले आसपास के लोगों ने चारों घायलों को अस्पताल भेज दिया था, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मिर्जापुर में हादसे के बाद सड़क पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर के विसुंदरपुर के पास सोमवार को दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में घायल चार लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस से ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


काशी सरपति गांव निवासी श्रद्धा (15) पिछले तीन साल से अपने मामा के घर देहात कोतवाली के नौहा गांव में रहकर पढ़ती है। वह ऑटो से स्कूल जाती-आती है। सोमवार को सुबह वह ऑटो से स्कूल गई थी। दोपहर में छुट्टी होने पर श्रद्धा अपने मामा अंकित सरोज (21) के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के विसुंदरपुर के पास सामने से आ रहे दूसरे बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन


इस हादसे में बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फतहां चौकी पुलिस घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर ले गई। जहां डाॅक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। घायल श्रद्धा और दूसरी बाइक पर सवार कछवां के चड़िया गांव निवासी दुर्गेश (20) और आशीष (22) का इलाज चल रहा है। 

अंकित तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह बिनानी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि दो बाइकों में टक्कर में एक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

ट्रैक्टर खाई में पलटने से चालक घायल
कलवारी-लालगंज मार्ग पर सोमवार को सुबह पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलटने से चालक घायल हो गया। पिपराव गढ़वा निवासी अंशू कुमार अपने साथी विकास कुमार के साथ ट्रैक्टर से कलवारी गए थे। कलवारी से घर लौटते समय कलवारी-लालगंज मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। इस हादसे में चालक अंशू (30) घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी मड़िहान पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें