फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : टीएसआई की दरियादिली, चाय बेचने वाले बच्चे को स्कूल में दिलाया एडमिशन

Wed, 04 Sep 2019 04:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
टीएसआई श्रीप्रकाश शुक्ला बच्चे के साथ स्कूल में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आमतौर पर पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में नकारात्मक रवैया होता हैं, लेकिन मंगलवार को यातायात निरीक्षक के एक सकारात्मक कदम ने पुलिस को लेकर लोगों की सोच बदल दी।

विज्ञापन


दरअसल मऊ जिले में वाहन चेकिंग के दौरान नाश्ते की दुकान पर दस वर्षीय बालक को चाय पिलाते देखकर उससे पढ़ाई की योग्यता से प्रभावित होकर नगर के एक निजी स्कूल में कक्षा तीन में दाखिला दिलाया। स्कूल प्रबंधन ने भी निशुल्क प्रवेश करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : नहर में मिली सिर कटी लाश, इलाके में दहशत का माहौल
विज्ञापन


टीएसआई श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि चाय देने के लिए दस वर्षीय मनोज चौहान आया तो उससे पढ़ाई के बारे में पूछा। मनोज ने बताया कि उसके पिता दूसरी शादी कर आजमगढ़ में रह रहे हैं। ऐसे में वो अपनी मां सुनीता चौहान के साथ अकेले रहता है। पेट पालने के लिए वह चाय की दुकान पर काम करने लगा।

विज्ञापन

टीएसआई ने पढ़ाई के बारे में पूछा तो माली हालत ठीक न होने पर न पढ़ने की बात बताई। जिस पर टीएसआई उसे लेकर नगर के दून वास्को स्कूल पहुंचे और कक्षा तीन में भर्ती कराया। उधर स्कूल के प्रबंधक देवेंद्र बहादुर राय ने इस नेक काम के लिए उसे निशुल्क शिक्षा देने की बात कही।

ये भी पढ़ें : लोलार्क कुंड में स्नान के लिए कल रात से लगी श्रद्धालुओं की भीड़, दंपति रखते हैं इसमें बड़ी आस्था
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें