Varanasi News : वाराणसी में जाम की समस्या के समाधान के लिए कई तरीके अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर कुल 200 अत्याधुनिक कैमरा लगाने की तैयारी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी शहर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करने की तैयारी चल रही है। बढ़ती आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण आए दिन लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए अब एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर कुल 200 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों का मुख्य उद्देश्य शहर के ट्रैफिक प्रवाह की 24 घंटे निगरानी करना और ट्रैफिक प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना है।
अभी शहर में 3500 से अधिक कैमरों से नजर रखी जा रही है। इस सूची में शामिल होने वाले स्थानों का चयन ट्रैफिक ज्यादा होने वाले, दुर्घटना वाले, भीड़भाड़ वाले, स्कूलों के पास, मॉल के पास सहित कई आधार पर किया जा रहा है। ये सभी 200 कैमरे सीधे इंटीग्रेटेड सिटी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़े जाएंगे।