Varanasi Traffic: वाराणसी शहर में कपड़ा मार्केट का सबसे बड़ा क्षेत्र नईसड़क-गोदौलिया ही है। त्योहार की खरीदारी को लेकर गोदौलिया, लक्सा, नईसड़क से लगायत क्षेत्र की सड़कें जाम की चपेट में रही। दोपहिया से लेकर सभी बड़े वाहन रेंगते नजर आए। हालत यह रही कि सड़क पार करने के लिए भी रास्ता नहीं मिल रहा था।
होली का त्योहार नजदीक है। इसकी खरीदारी को लेकर भी बाजार में भीड़ उमड़ने लगी है। कपड़ा मार्केट से लेकर गल्ला बाजार में रौनक बढ़ गई है। गुरुवार की सुबह से ही बेनियाबाग से नईसड़क और गोदौलिया चौराहा जाम की चपेट में है।
वाराणसी शहर में कपड़ा मार्केट का सबसे बड़ा क्षेत्र नईसड़क-गोदौलिया ही है। त्योहार की खरीदारी को लेकर गोदौलिया, लक्सा, नईसड़क से लगायत क्षेत्र की सड़कें जाम की चपेट में रही। दोपहिया से लेकर सभी बड़े वाहन रेंगते नजर आए। हालत यह रही कि सड़क पार करने के लिए भी रास्ता नहीं मिल रहा था। इस भीड़ में यातायात व्यवस्था भी बेहाल हो गई। सबसे ज्यादा दिक्कत बेनियाबाग तिराहे और गोदौलिया चौराहे पर हुई। गोदौलिया चौराहे से दशाश्वमेध घाट जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया था।