फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क को बांस, बल्ली से घेर कर आवागमन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोदोपुर में क्षतिग्रस्त सड़क बनाने की मांग को लेकर नागरिकों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। बांस बल्ली से घेर कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया और आवागमन रोक दिया।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना था कि गंगा किनारे से बालू की निकासी हो रही है। बालू लेकर ओवरलोड ट्रैक्टर दिन भर कोदोपुर में मुख्य मार्ग से आवागमन कर रहे हैं। जिसकी वजह से पूरी सड़क गड्ढे में बदल गई है। इसके अलावा पेयजल पाइप लाइन भी फट गई है। जिसकी वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित ठेकेदार से शिकायत की गई, लेकिन वह मलबा डालने को तैयार नहीं हैं। जब तक रास्ते को चलने लायक नहीं बना दिया जाता तब किसी भी ट्रैक्टर को नहीं जाने दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजन, गोपाल, राजेश, बहादुर, रवि, रंजीत, विनीत, गोलू, दीपू, नगीना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें