फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजघाट पुल पर पर दो घंटे बंद रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

वाराणसी। नए साल के मौके पर बृहस्पतिवार को राजघाट पुल पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर दो घंटे के लिए अस्थायी रोक लगा दी गई। शाम के समय यातायात दबाव बढ़ने और जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शाम 4 बजे से 6 बजे तक दो घंटे के लिए पड़ाव चौराहे पर डायवर्जन लागू किया।
विज्ञापन

डायवर्जन के दौरान राजघाट की ओर केवल बाइक, साइकिल और पैदल यात्रियों को ही जाने की अनुमति दी गई, जबकि बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रही। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि नए साल पर नमो घाट पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से भदऊ चुंगी की ओर से आने वाले भारी वाहनों को राजघाट पुल की तरफ जाने से रोक दिया गया। शाम 6 बजे के बाद स्थिति सामान्य होने पर डायवर्जन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें