फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की नेक पहल, मात्र 20 मिनट में सिगरा से एयरपोर्ट पहुंचाया बीमार नवजात

Fri, 25 Aug 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस ने एक बीमार नवजात की जान बचाने के लिए पूरी संवेदना दिखाई और उसकी एंबुलेंस को सिगरा से बाबतपुर एयरपोर्ट तक का सफर महज 20 मिनट में तय कराया। वहां से उसे एयर एंबुलेंस से नई दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


अधिकारियों को मामले की जानकारी हुई तो ट्रैफिक पुलिस की टीम के लिए ढाई हजार के नगर पुरस्कार की घोषणा की गई। गिलट बाजार निवासी डॉ. अखिलेश सिंह के परिवार की महिला ने बीते 18 अगस्त को सिगरा स्थित एक निजी अस्पताल में बेटी खुशबू को जन्म दिया था।

नवजात के हृदय में छेद होने के कारण उसे अस्पताल की एनआईसीयू में रखा गया था। गुरुवार को हालत बिगड़ती देख आननफानन में डॉक्टरों ने खुशबू को नई दिल्ली रेफर कर दिया। तय हुआ कि खुशबू को बाबतपुर से एयर एंबुलेंस से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


मगर, सिगरा से बाबतपुर एयरपोर्ट के बीच की दूरी और जाम को देख परिवारीजन चिंतित हो गए और ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया। 
मामले की जानकारी पर प्रभारी यातायात निरीक्षक अविचल पांडेय ने अपनी टीम के एचसीपी प्रद्युम्न सिंह, कांस्टेबल कुंदन कुमार, राजेश कुमार और चालक सुनील यादव के साथ खुशबू को जल्द से जल्द एयरपोर्ट पहुंचाने का निर्णय लिया।

इसके बाद एंबुलेंस के आगे ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी लगी और 20 मिनट में खुशबू एयरपोर्ट पहुंच गई। परिवारीजनों ने ट्रैफिक पुलिस के प्रति आभार जताते हुए आला अधिकारियों को उनकी नेकदिली की जानकारी दी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें