पुल पर चार दिन तक 40 से 45 टन की चार से छह गाड़ियों की लोड टेस्टिंग की जाएगी। इसमें गाड़ियों को उस स्थान पर खड़ा किया जाएगा, जिन खंभों के बीच खराबी आई थी। शास्त्री पुल मिर्जापुर जिले को पूर्वांचल और जोड़ने का जिले का सबसे पुराना पुल है। पुल पुराना होने के कारण उसमें कई बार खराबी आई, जिसकी मरम्मत कराई गई, पर पिछले दो वर्ष पूर्व पुल के कई बेयरिंग खराब हो गए। इस कारण पुल के ऊपर से भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया था।
पुल मरम्मत होने के बाद लोड टेस्टिंग के लिए पुल पर आवागमन बंद किए जाने के संबंध में सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक आरएस उपाध्याय ने डीएम को पत्र लिखा था। इसके बाद डीएम ने पुल पर लोड टेस्टिंग के लिए आवागमन पूर्णतया बंद करने का आदेश दिया। पुल पर चार दिनों तक बाइक, कार आदि सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। आवागमन में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए यातायात विभाग को पुल की ओर आने-जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।