फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट पुल पर लगा जाम : भदऊ चुंगी से पड़ाव तक रेंगते रहे वाहन, दो थानों की पुलिस ने दिलाई राहत

Thu, 23 Jan 2025 04:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

राजघाट पुल पर जाम की समस्या में राहगीर और वाहन कई घंटों तक फंसे रहे। पड़ाव से भदऊ चुंगी आने वाले लोग तकरीबन डेढ़ घंटे बाद इस पार आए। 
विज्ञापन
राजघाट पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजघाट पुल पर इन दिनों जाम से राहगीरों का हाल बेहाल है। पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा रही है। बुधवार सुबह राजघाट पुल पूरी तरह से चोक रहा। भदऊ चुंगी तिराहे से पड़ाव के बीच जाम में वाहन रेंगते नजर आए। आदमपुर और यातायात पुलिस जाम छुड़ाने में परेशान रही। 

विज्ञापन


राजघाट पुल पर एकल मार्ग होने के कारण पहले से ही पुल पर वाहनों का दबाव था। नमो घाट पर सीएनजी भराने वाले वाहनों के आवागमन के कारण जाम की स्थिति और बढ़ गई है। सुबह होते ही सीएनजी भराने वाले वाहनों की लाइन लग जाती है। जीटी रोड से सटे नमो घाट की ओर मुड़ने के लिए वाहनों की रफ्तार जब धीमी होती है तो सड़क पर जाम की स्थित बन जा रही है। कुछ देर में ही गाड़ियों की कतार पड़ाव से भदऊ चुंगी तिराहे तक लग जाती है।

नमो घाट से लागू हो वन-वे प्लान, तब मिले जाम से निजात
नमो घाट की ओर आने-जाने वाला मार्ग फिलहाल वन-वे है। जिसके कारण दो पहिया-चार पहिया वाहनों को इसी मार्ग से जाना पड़ता है। जबकि नमो घाट के गेट नंबर तीन (राजघाट की ओर) बने रास्ते का उपयोग घाट पर आए वाहनों की निकासी के लिए किया जाए तो कुछ हद तक राजघाट पुल पर जाम से निजात मिले। फिलहाल गेट नंबर तीन बंद रखा जाता है, जिसकी वजह से बाइक, ऑटो और कार सवारों को नमो घाट से जीटी रोड होकर जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं जाम के मुख्य कारण
  • नमो घाट की ओर आने-जाने के लिए एकल मार्ग का उपयोग
  • सीएनजी भराने वाले वाहनों का नमो घाट की ओर मुड़ने की बेतरतीब व्यवस्था
  • भदऊचुंगी रेलवे डाट पुल के नीचे वाहनों की गति धीमी होने और वाहनों के खराब होने के कारण
  • भदऊचुंगी से राजघाट के बीच खड़ी होने वाली बसें

मंडुवाडीह मार्ग पर भी बढ़ा दबाव
शहर में जाम से लोगों की राह कठिन हो गई। लहरतारा-चांदपुर मार्ग चौड़ीकरण के चलते पूरा दबाव मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर आ गया है। सुबह से शाम तक जाम से लोग हांफ रहे हैं। उधर, लंका-सामनेघाट मार्ग पर भी जाम परेशानी का सबब बना हुआ है। पांडेयपुर-पहड़िया मार्ग भी जाम की चपेट में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें