फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यातायात माह नवंबर की हुई शुरूआत, निकाली गई जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। यातायात माह नवंबर की बुधवार को शुरूआत हो गई। इसके तहत आम जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। माह के प्रथम दिन पुलिस लाइन से जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे एसपी अनुराग आर्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इसके साथ ही रैली में शामिल लोगों को एसपी ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि सड़क हादसों में मृत्युदर पर लगाम ही इस माह का मुख्य उद्देश्य है और इस उद्देश्य की पूर्ति हम यातायात नियमों का पालन कर के ही कर सकते है। उन्होंने कहाकि इस पूरे माह लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील किया कि ओवर स्पीडिंग न करें, गलत साइड से न चले और हेलमेट व सीटबेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। इसके बाद एसपी ने पुलिस लाइन से निकले जागरूता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में एनसीसी के कैडेट, विभिन्न स्कूलों के बच्चे व पुलिस कर्मी आदि शामिल रहे। इस दौरान एएसपी यातायात संजय कुमार, एएसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें