फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic: जाम ने थाम दी रफ्तार...अफसर सड़क पर, फिर भी व्यवस्था बेपटरी, रेंगते रहे वाहन; एंबुलेंस भी फंसे

Tue, 07 Oct 2025 06:11 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सोमवार को दिनभर यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। प्रशासनिक अमला इसे सुचारू करने के लिए प्रयासरत रहा लेकिन तैयारियां धरी की धरी रह गईं। स्कूली बस से लेकर एंबुलेंस तक इसमें फंसे रहे।
विज्ञापन
शहर में सुबह से लेकर शाम तक रेंगते रहे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुबह बनारस, शाम बनारस...जब देखो तब जाम बनारस। यह लाइन सोमवार सुबह से देर शाम तक 9 घंटे लोगों की जुबान पर रही। रामनगर में रामलीला की भीड़ के चलते सामनेघाट-लंका मार्ग पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। राजघाट पुल पर शाम 4 बजे के बाद तीन गाड़ियों के अचानक खराब होने से जाम पड़ाव चौराहे तक पहुंचा। 

विज्ञापन


शहर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कई जगहों पर डायवर्जन, रोक के चलते यातायात का दबाव बढ़ गया। शहर की ऐसी कोई सड़क नहीं बची, जिस पर लोग जाम में न फंसे हो। पुलिस आयुक्त, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था और एडीसीपी यातायात फोर्स के साथ सड़क पर उतरे, लेकिन तैयारियां धरी की धरी रह गईं। जाम में फंसे लोगों ने यातायात व्यवस्था पर अपनी भड़ास निकाली।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंचे। जिला प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस को पूर्व कार्यक्रम की जानकारी थी। बावजूद यातायात व्यवस्था बेहतर तरीके से लागू नहीं हुई। काशी में पर्यटकों, शहरवासियों और मरीजों को परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन

परेशान हुए लोग

यातायात पुलिस ने सुबह से ही रूट डायवर्जन लागू किया था। जबकि शहरवासियों को जानकारी पहले नहीं दी गई। सुबह जब लोग अपने काम से निकले तो उन्हें पुलिस ने डायवर्ट वाले मार्ग पर भेजा। सुबह 10 से शाम छह बजे तक लोग जाम से निजात नहीं पा सके। 

मुख्यमंत्री का काफिला फुलवरिया से चांदपुर की ओर निकला तो सभी गाड़ियों को जहां, तहां रोक दिया गया। इसका असर फुलवरिया फोरलेन पर देखने को मिला। फुलवरिया फोरलेन से जुड़े मार्गों पर वाहनों का दबाव रहा। पुलिसकर्मी वाहनों को धीरे-धीरे निकालते दिखे। 

शाम को मंडुवाडीह चौराहे से फुलवरिया को जोड़ने वाले मार्ग पर भी जाम लगा। ककरमत्ता फ्लाईओवर से एफसीआई गेट, बनारस स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार से मंडुवाडीह चौराहे पर चारों तरफ वाहनों की कतार लग गई। बनारस स्टेशन से चांदपुर औद्योगिक आस्थान की दूरी तय करने में उद्यमियों को एक घंटे लग गए।

वाराणसी में ट्रैफिक जाम। - फोटो : अमर उजाला
सामनेघाट पुल पर डायवर्जन होने से जाम
रामनगर में हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए आने जाने वाले बड़े वाहन चालकों को सामने घाट पुल से मलहिया की तरफ डायवर्ट किया गया। पुल पर ट्रैफिक डायवर्जन होने के बाद सामने घाट तिराहा से लेकर नगवा चुंगी के आगे बीएचयू ट्राॅमा सेंटर के मोड़ तक वाहनों की कतार लग गई। 

मुख्य मार्ग पर जाम लगने के कारण सामनेघाट के बालाजी नगर, महेश नगर, जानकी नगर, देवनगर, कृष्णा नगर कॉलोनी के लोगों को सड़क पार करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर जाम के बाद मोटरसाइकिल, ऑटो रिक्शा चालक कॉलोनी की गलियों में घुस गए। दोपहर में स्कूली बच्चों की बसें और एंबुलेंस भी फंसी रही।

राजघाट पुल पर तीन वाहन खराब
राजघाट पुल पर शाम को एक के बाद एक तीन वाहन खराब हो गए। इससे दोनों तरफ से वाहनों की रफ्तार थम गई। देखते ही देखते वसंता कॉलेज मोड़ से पड़ाव चौराहे तक लोग फंस गए। एक घंटे तक लोग सिर्फ पुल पर ही फंसे रहे। यातायात पुलिस और संबंधित थाने की पुलिस जाम छुड़ाने में लगी रही। शाम 4 से देर शाम सात बजे तक लोग जाम में रेंगते रहे।
रामनगर की रामलीला की भीड़, राजघाट पुल पर वाहन खराब होने और सोमवार होने के कारण बाहरी गाड़ियों के दबाव से जाम लगा। संबंधित थानों और यातायात पुलिसकर्मियों की मदद से जाम खुलवाया गया। - अंशुमान मिश्रा, एडीसीपी यातायात
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ीं गाड़ियां, अतिक्रमण से भी जाम
पड़ाव, राजघाट पुल, गोलगड्डा और पीलीकोठी मार्ग पर तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों और फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते जाम ने रुला डाला। गोलगड्डा से पीलीकोठी मार्ग पर 20 वाहन और रिक्शे सड़कों के किनारे खड़े रहे। मालवीय पुल के दोनों छोर पर फंसे दोपहिया और कार चालकों को निकलना मुश्किल हो गया।

पुलिस से राहत की मांग की
जाम में फंसे लोगों ने सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों से पुलिस प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की अपील की। रात 8 बजे तक आदमपुर और रामनगर पुलिस ने कुछ इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट कर वाहनों की निकासी शुरू कराई। व्यापारियों का कहना था कि ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर स्थायी समाधान की जरूरत है। अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण नहीं होगा, तब तक दिक्कत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें