फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जाम में थमी वाहनों की रफ्तार, हर ओर सतर्कता फिर भी परेशानियां बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वैवाहिक लग्न और बाहरी गाड़ियों की अधिक आवाजाही के कारण शुक्रवार की शाम शहर के कई क्षेत्रों में जाम से लोग परेशान रहे। पुलिस की सतर्कता के बावजूद लॉन और दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन

अधिकतर रिंग रोड और चितईपुर क्षेत्र में लॉन के बाहर खड़ी गाड़ियों के कारण परिचालन ठप हो गया। सारनाथ क्षेत्र और रिंग रोड पर भी गाड़ियों की अधिक आवाजाही ने रफ्तार रोक दी। महमूरगंज स्थित एक लॉन के बाहर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी रहीं, जिससे राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मंडुवाडीह चौराहे पर सुबह के समय विकास परियोजनाओं के चलते यातायात बाधित रहा। सुबह के समय लगभग दो घंटे तक ककरमत्ता से मंडुवाडीह चौराहा आने वाले लेन पर गाड़ियों की रफ्तार थमी रही।
उधर, लहरतारा चौराहे के पास गाजीपुर रूट पर चलने वाली निजी बसों की आवाजाही ने जाम बढ़ाया। निजी स्टैंड के पास ऑटो और ई-रिक्शा सड़क पर खड़े होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। भिखारीपुर तिराहे के पास मिठाई की दुकान के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन सड़क पर ही खड़े हुए। इससे सुंदरपुर से भिखारीपुर तिराहे की ओर आने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें