फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शंकराचार्य ने सीएम को लिखा पत्र, जांच कराने की मांग रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने शुक्रवार को पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और कहा कि पशुपालन मंत्री ने देशवासियों को गुमराह करने का प्रयास किया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में संरक्षित पशु सुरक्षित हैं जो झूठ है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

शंकराचार्य ने पत्र में लिखा कि यदि शासन का विश्वास अडिग है तो पारदर्शिता के लिए वैज्ञानिक परीक्षण (डीएनए) से संकोच नहीं होना चाहिए। अगर सरकार इसकी जांच की अनुमति देती है तो स्पष्ट हो जाएगा कि स्लाटर हाउसों से निर्यात के लिए निकल रहे मांस संरक्षित या अन्य पशुओं के हैं। सरकार अनुमति नहीं देती है तो, पशुपालन मंत्री के कथन पर पर्दा डालने जैसा है। गोवंश की रक्षा केवल कागजी आंकड़ों में नहीं बल्कि धरातल पर दिखनी चाहिए। यदि शासन सहयोग करता है तो दूध का दूध और पानी का पानी होने में समय नहीं लगेगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें