फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में जाम: कंदवा गेट से बरेका परिसर के अंदर जाने में लग गए दो घंटे, फंसी रहीं स्कूली बस और एंबुलेंस

Wed, 27 Nov 2024 09:50 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में जाम की समस्या के समाधान के लिए कई उपयोग किए गए। लेकिन, आए दिन शहरवासी जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसा ही हाल मंगलवार को भी रहा। बरेका का मुख्य द्वार बंद होने से कंदवा और एफसीआई गेट पर यातायात का दबाव बढ़ा। जिससे घंटों स्कूली बस और एंबुलेंस फंसे रहे। 
विज्ञापन
वाराणसी में ट्रैफिक जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका का मुख्य द्वार बंद होने के बाद परिसर के कंदवा सहित अन्य प्रवेश द्वारों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। मंगलवार को कंदवा गेट से बरेका परिसर तक जाने में ही करीब दो घंटे लग गए। शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक कंदवा गेट के आसपास वाहन रेंगते नजर आए। स्कूली बसें और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। मंडुवाडीह और चितईपुर थाने की पुलिस जाम हटाने के प्रयास में लगी रही, लेकिन वाहन सवार राहगीर परेशान नजर आए। वहीं, एफसीआई गेट पर भी शाम के समय यातायात व्यवस्था बेपटरी रही।

विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के काम के मद्देनजर बरेका के मुख्य द्वार से आवाजाही प्रतिबंधित कर दी गई है। सेंट जॉन्स स्कूल की चहारदीवारी से सट कर सिर्फ दोपहिया वाहन बरेका परिसर के अंदर जा और बाहर आ रहे हैं। इसके चलते बरेका परिसर में कार, ऑटो, बस की आवाजाही कंदवा गेट और एफसीआई गेट से हो रही है।

मंगलवार की शाम पांच बजे से कंदवा गेट पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते वाहनों की कतार कतार लग गई। कंदवा गेट पर शादी की कई गाड़ियां और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आवागमन सामान्य हुआ।

विज्ञापन

मोहनसराय से चांदपुर मार्ग के निर्माण कार्य ने बढ़ाई दिक्कत

मोहनसराय से चांदपुर तक सड़क बन रही है। इसलिए यह इलाका सुबह से रात तक जाम की चपेट में रहता है। इसलिए लोग अखरी चौराहा से चितईपुर, भिखारीपुर, मंडुवाडीह होते हुए लहरतारा या फिर फुलवरिया फोरलेन से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं। इसके चलते अखरी चौराहा से मंडुवाडीह मार्ग पर वाहनों का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। बौलिया और लहरतारा चौराहा पर अक्सर जाम लगता है।
 
वैवाहिक समारोहों ने बढ़ाई दिक्कत, कहीं नहीं पार्किंग की व्यवस्था
सड़क निर्माण कार्य और श्रद्धालुओं के हुजूम को नियंत्रित करने में जुटी में पुलिस को इन दिनों वैवाहिक समारोहों के चलते भी यातायात प्रबंधन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के ज्यादातर मैरिज लॉन में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। नतीजतन, वैवाहिक समारोहों में आने वाले वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं और जाम का कारण बनते हैं। मैरिज लॉन में वाहन पार्किंग की व्यवस्था हो, इसे लेकर वीडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन का उदासीन रवैया बरकरार है। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ ही थानों की पुलिस सुगम यातायात के लिए सुबह से देर रात तक सड़कों पर प्रयासरत रहती है।

क्या बोले अधिकारी
वैवाहिक समारोहों, श्रद्धालुओं के हुजूम और सड़क निर्माण कार्य के चलते कुछ इलाकों में जाम की समस्या बढ़ी है। ठोस कार्ययोजना बनाकर समस्या का प्रभावी तरीके से समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है। -मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

पड़ाव पर तीन किमी लंबा जाम, छह घंटे तक डेढ़ लाख और 20 हजार वाहन फंसे

डोमरी में पंडित प्रदीप मिश्र की शिवमहापुराण कथा के समापन के बाद भीड़ उमड़ने से पड़ाव चौराहे पर मंगलवार को भीषण जाम लग गया। तीन किलोमीटर तक करीब 20 हजार वाहनों की कतार लगी रही। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक लगे जाम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग फंसे रहे।

यहां जाम का नजारा ऐसा पहली बार देखने को मिला। कंधे पर गठरी और झोला लेकर हजारों महिलाएं जहां की तहां खड़ी रहीं। जब पैर जवाब दे गया तो वह सड़क पर ही बैठ और लेट गईं।

पड़ाव से रामनगर तक फोरलेन और पीडीडीयू नगर तक सिक्स लेन का काम चल रहा है। पड़ाव चौराहे के चौड़ीकरण का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे में यहां आए दिन जाम लगता है। डोमरी में शिव महापुराण कथा सुनने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में भक्त आए। कथा समाप्त होने के बाद सड़कों पर श्रद्धालुओं का रेला दिखा और पड़ाव चौराहे के साथ आसपास का इलाका जाम हो गया। इससे पड़ाव से मुगलसराय, रामनगर और वाराणसी रूट की सड़कें चोक हो गईं।
विज्ञापन

35 स्कूल बसें लगवाकर लोगों को गंतव्य तक पहुंचाया

पड़ाव चौराहे पर फंसे लोगों को किसी तरह निकाला गया। इसके लिए 35 स्कूली बसें लगानी पड़ी हैं। स्कूली वाहन से ही लोगों को बस और रोडवेज स्टेशन तक पहुंचाया गया। बताया गया कि लोग इतने ज्यादा थे कि सवारी वाहन कम पड़ गए।
 
एक प्लाटून पीएसी, सीओ, तीन इंस्पेक्टर ने संभाली व्यवस्था
डोमरी में कथा के समापन के बाद भीड़ उमड़ने का अंदेशा पुलिस को पहले से था। इसलिए एक प्लाटून पीएसी, तीन इंस्पेक्टर समेत 40 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पीडीडीयू नगर मार्ग पर डांडी तक, रामनगर मार्ग पर सेमरा तक बैरिकेडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें