मंडुवाडीह चौराहे पर निर्माण कार्य के चलते सुबह और शाम के समय जाम लग रहा है। जाम ऐसा कि चौराहे के आसपास तक पहुंचने में समय लग रहा है। भिखारीपुर तिराहे के पास सुंदरपुर मार्ग पर मिठाई की दुकान के बाहर पार्किंग का इंतजाम नहीं होने के कारण रोज जाम लग रहा है। न तो दुकान के बाहर पार्किंग को व्यवस्थित करने के लिए कोई कर्मचारी तैनात है और न ही चितईपुर पुलिस और यातायात पुलिस ने इस पर ध्यान दिया। यातायात पुलिस की क्रेन खुद जाम में फंसती है।
इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: घर में सो रही थी दादी, डेढ़ साल के प्यासे मासूम की बाल्टी से पानी निकालते समय डूबने से हुई मौत
नमो घाट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित और पार्किंग इंतजाम का सोमवार देर शाम एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग की क्षमता बढ़ाने के लिए फेज-2 स्थल को देखा। कहा कि यहां 100 वाहन से अधिक वाहन खड़े किए जा सकेंगे। शाम 4.30 से पांच बजे तक भीड़ को देख सिर्फ टैंपो ट्रैवलर को अनुमति दी जाएगी। एकल मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए नगर निगम को पत्र भी लिखा। नमो घाट से एकल मार्ग भैंसासुर घाट होकर भदऊं चुंगी की ओर निकलेगा। मार्ग थोड़ा जर्जर होने के कारण नगर निगम को पत्र लिखा गया है।