फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: घर में सो रही थी दादी, डेढ़ साल के प्यासे मासूम की बाल्टी से पानी निकालते समय डूबने से हुई मौत

Tue, 17 Mar 2026 01:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में हलिया थाना क्षेत्र के मझिगवा मतवार गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। डेढ़ साल के मासूम अंकित की बाल्टी में गिरने से डूबकर मौत हो गई। वह प्यासा था, इसलिए बाल्टी से पानी निकालने गया था। घर में दादी की आंख लग गई थी, जिसके चलते उनको पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
बाल्टी में गिरकर मृत अंकित की फाइल फोटो।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के हलिया थाना क्षेत्र के मझिगवा मतवार गांव में डेढ़ साल का प्यासा अंकित गिलास से बाल्टी से पानी निकालते समय औंधे मुंह गिर गया उसकी मौत हो गई। अंकित के माता-पिता राजकुमारी और अरुण खेत में गए थे। घर में उसकी दादी सुगनी थी, लेकिन उसकी आंख लग गई। इसी दौरान मासूम अंकित की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। माता- पिता खेत से आए तो मासूम को बाल्टी में गिरा देखा तो उसे निकालकर पीएचसी हलिया ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


अरुण का डेढ़ वर्षीय पुत्र अंकित घर में दादी सुगनी के पास था। दादी सो रही थी। दोपहर में अंकित को प्यास लगी। गिलास लेकर बाल्टी के पास गया। भरी बाल्टी से जैसे ही पानी निकलने लगा कि पैर फिसल गया सिर के बल बाल्टी के अंदर चला गया। एक घंटे बाद सरसों की कटाई कर पिता अरुण व माता राजकुमारी आए तो देखे पुत्र बाल्टी में गिरा है। आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आए। 

प्रभारी चिकित्साधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बालक की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान लाल बहादुर पाल ने बताया कि डेढ़ वर्षीय बालक के बाल्टी भरी पानी में डूबने से मौत हो गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: 69 हजार शिक्षक भर्ती में फर्जीवाड़े के आरोपी मायापति दुबे की दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क, ये है मामला
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले ड्रम में डूब गई थी दो साल की रिया

नौ दिसंबर 2024 को मड़िहान के सुगापाख गांव के रहने वाले संतोष आदिवासी का परिवार घर के कामकाज में लगा था। दो वर्षीय बेटी रिया आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते पानी से भरे ड्रम में चली गई। कुछ देर बाद रिया के न दिखने पर परिजनों ने खोजना शुरू किया। काफी देर बाद घरवालों की नजर ड्रम पर पड़ी। परिजन बच्ची को निकालकर सीएचसी मड़िहान ले गए। जहां देखते ही डॉक्टर आरएस वर्मा ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें