रामनगर की रेखा देवी ने कहा कि सड़क किनारे खड़ी बड़ी गाड़ियों और ठेलों के कारण पड़ाव चौराहा पूरी तरह से घिरा रहता है। बाइक सवार मो. एजाज ने बताया कि पुल पर पहुंचते ही जाम में फंस गए। विशेश्वरगंज के आढ़तिया ध्रुव गुप्ता ने बताया कि वह मंडी के काम से कटेसर निकले थे, लेकिन पुल पर जाम में फंस कर दिन चौपट हो गया। सूचना पर आदमपुर और रामनगर थाने की पुलिस पहुंची और 12.30 बजे आदमपुर इंस्पेक्टर विमल मिश्रा ने हमराहियों के साथ मिलकर जाम समाप्त कराया।
इसे भी पढ़ें; UP Crime: शादी वाले घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और गहनों पर साफ किया हाथ; पुलिस कर रही जांच
खराब मालवाहक को भी पुल से हटवाया गया। इंस्पेक्टर ने लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रूप से पुल पर वाहन खड़ा न करें। 5 अगस्त से सामने घाट पुल बंद होने से चंदौली, बिहार और आसपास से आने वाले वाहनों का रुख राजघाट पुल की ओर हो गया। सुबह से शुरू जाम रात 8.30 बजे तक रहता है। जाम में फंसे लोगों ने प्रशासन पर वैकल्पिक मार्ग तय न करने का आरोप लगाया।