फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में रूट डायवर्जन: वीवीआईपी आगमन पर सुबह 9 बजे से कई रास्तों पर नो एंट्री, छह घंटे बंद रहेगा राजघाट पुल

Fri, 27 Nov 2026 03:04 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में शनिवार को वीवीआईपी आगमन को लेकर सुबह नौ बजे से कई रास्तों पर नो एंट्री रहेगा। इसके अलावा राजघाट पुल छह घंटे तक बंद रहेगा। काशी तमिल संगमम में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति, सीएम व अन्य दिग्गज काशी आएंगे।  
विज्ञापन
Varanasi route diversion - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर 28 नवंबर को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर आम वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। हरहुआ, तरना और कज्जाकपुरा ओवरब्रिज के आसपास से लेकर गोदौलिया-मैदागिन और बीएचयू-लंका क्षेत्र तक यातायात प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन


प्रतिबंध केवल चार पहिया और भारी वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर भी समय के हिसाब से रोक लगाई गई है। राजघाट पुल छह घंटे बंद रहेगा और वाहनों का डायवर्जन लागू किया गया है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया कि बाबतपुर पुलिस चौकी तिराहे से सुबह नौ बजे के बाद भारी और हल्के वाहनों को एयरपोर्ट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को बड़ागांव की तरफ भेजा जाएगा। जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ से आने वाली रोडवेज और निजी बसें हरहुआ रिंग रोड अंडरपास तक ही आ सकेंगी। वहीं, चंदौली, प्रयागराज, सोनभद्र और मिर्जापुर से आने वाली बसों को डिकाना ढाबा और मोहनसराय से ही वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस लाइन से कचहरी के बीच चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध 
पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी और ताड़ीखाना की ओर चार पहिया व मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। गोदौलिया से मैदागिन के बीच वीवीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। ऐसे में इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों और व्यापारियों को भी अपने आवागमन की योजना पहले से बनानी होगी। दोपहर में बीएचयू और लंका क्षेत्र में भी यातायात का दबाव बढ़ सकता है। 

सुबह 11 बजे से भिखारीपुर, सुंदरपुर, ककरमत्ता ओवरब्रिज और चितईपुर की ओर से बीएचयू जाने वाले चार पहिया वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। बीएचयू चौराहे से परिसर के भीतर और सुंदरपुर की ओर वाहनों का प्रवेश भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान बंद रहेगा। 

इस बार ऑटो और ई-रिक्शा के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। कैंट से बीएचयू जाने वाले लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग पर दोपहर तीन बजे तक रोक रहेगी। यात्रियों को सिगरा और रथयात्रा मार्ग से आवागमन करना होगा।

 इन रास्तों पर जाने से पहले देख लें प्रतिबंध

  • बाबतपुर: सुबह नौ बजे से एयरपोर्ट की ओर भारी और हल्के वाहनों की नो एंट्री।
  • हरहुआ: जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़ की बसें रिंग रोड अंडरपास तक ही आएंगी।
  • मोहनसराय: प्रयागराज, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर की बसें यहीं से लौटेंगी।
  • पुलिस लाइन: कचहरी और ताड़ीखाना की ओर चार पहिया व मालवाहक वाहनों पर रोक।
  • गोदौलिया-मैदागिन: वीवीआईपी काफिले के दौरान सभी वाहनों का आवागमन बंद।
  • बीएचयू: वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान परिसर और सुंदरपुर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित।
विज्ञापन

ऑटो-ई-रिक्शा के लिए भी अलग-अलग समय
पुलिस लाइन से चौकाघाट होते हुए तेलियाबाग और लहुराबीर से मैदागिन होते हुए विशेश्वरगंज तक सुबह नौ बजे से संचालन बंद रहेगा।
कैंट से बीएचयू के बीच लहरतारा-भिखारीपुर मार्ग पर सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। सिगरा और रथयात्रा मार्ग का इस्तेमाल कर सकेंगे।
भिखारीपुर से मंडुआडीह स्टेशन और रामनगर चौराहे से बीएचयू के बीच सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेंगे। भिखारीपुर, सुंदरपुर और नरिया से बीएचयू की ओर चार पहिया वाहनों को करौंदी या चितईपुर की तरफ मोड़ा जाएगा।

मुगलसराय और बनारस के बीच आने-जाने वालों को संदहा-रिंग रोड का करना होगा इस्तेमाल
मुगलसराय से राजघाट पुल होते हुए चौकाघाट की ओर आने-जाने वाले वाहनों का राजघाट पुल पर सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक आवागमन बंद रहेगा। इस दौरान दोपहिया वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। मुगलसराय और बनारस के बीच आवागमन करने वाले वाहन चालक पुलिस लाइन चौराहे से संदहा होते हुए रिंग रोड के रास्ते आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें