फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः कोहरे में नहीं दिखी नहर, ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन की मौत

Thu, 04 Jan 2018 08:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
नहर में पलटी टैक्टर ट्राली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के साथ पड रहे कोहरे के कारण एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टर ने हालत गंभीर बताई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की पहचान कर उनके घर वालों को सूचना देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मरने वालों में मुस्तफाबाद गांव का दिनेश गोंड़ (46), बालचंद उर्फ नान्हू पासवान (45) व मटिअवना गांव के रमेश पासवान (32) थे।

जबकि घायल गौतम पासवान (20) और बल्ली पासवान (48) भी मटिअवना गांव के निवासी हैं। दिनेश गोंड़ मजदूरों के साथ पेड़ काटकर लकड़ी आरा मशीन पर ले जाने का काम करता था। बुधवार को यह सभी जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव में पेड़ काटने गए थे।
विज्ञापन


फिर वह लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर मंदे गांव में स्थित आरा मशीन पर ले जा रहे थे। घना कोहरा के बीच रात करीब साढ़े ग्यारह बजे इनका ट्रैक्टर जैसे ही भुजहीं गांव के नहर पुल पर पहुंचा कि पुल पर दिखाई न देने की वजह से ट्रैक्टर ट्राली नहर में पलट गई। 
विज्ञापन

सोनभद्रः टैंकर पहाड़ी से टकराने से दो की मौत

demo pic
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में बुधवार की रात डीजल भरा टैंकर ब्रेक फेल होने से पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में टैंकर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।

चंदौली के अलीनगर से बुधवार की रात एक टैंकर तेल लेकर रेणुकूट की ओर जा रहा था। रात करीब पौने 11 बजे टैंकर मारकुंडी घाटी में ब्रेक फेल हो गया। टैंकर पहाड़ी से टकरा गया।

हादसे में रवि यादव (25) पुत्र कन्हैया यादव और चालक रमाकांत यादव (30) पुत्र रामधारी यादव दोनों निवासी अलीनगर थाना आलमपुर मुगलसराय चंदौली की मौत हो गई। खलासी सुजीत वार्ड नंबर पांच अलीनगर मुगलसराय चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में टैंकर के फट जाने से उसका तेल बह गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें