वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाराणसी के रूपापुर गांव के सामने शुक्रवार को टूरिस्ट बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस बीच पीछे से आई कार भी टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत चार घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर वाराणसी के रूपापुर गांव के सामने शुक्रवार को टूरिस्ट बस और कंटेनर में टक्कर हो गई। इस बीच पीछे से आई कार भी टकरा गई। हादसे में बस चालक समेत चार घायल हो गए। घायलों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। हादसे के कारण थोड़ी देर के लिए जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर निवासी बस चालक रामविलास (52 वर्ष) और रमेश (40 वर्ष) प्रयागराज से बस लेकर वाराणसी शहर की ओर आ रहे थे। जैसे ही रूपापुर हाईवे के पास पहुंचे कि सामने आए कंटेनर से टक्कर हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। जबकि रफ्तार में आए कार सवार भी अनियंत्रित हो गए और बस में टकरा गए।
इसमें प्रयागराज के झूंसी थाना क्षेत्र इतनार निवासी रितेश व राम पूजन घायल हो गए। सड़क हादसे के कारण यातायात प्रभावित हो गया और हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थनीय लोगों की मदद से घायलों के अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे लगाकर आवागमन सामान्य रूप से बहाल कराया गया।