फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पर्यटन सचिव ने पुरातात्विक संपदाओं का किया अवलोकन, स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

विज्ञापन
सारनाथ में भ्रमण करते पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉक्टर श्रीवत्स कृष्णा । स्रोत मंदिर प्रशासन
विज्ञापन
पर्यटन मंत्रालय के सचिव डॉ. श्रीवत्स कृष्ण ने सोमवार को सारनाथ के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया। सारनाथ पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचने पर उप अधीक्षण पुरातत्वविद अनिल सिंह और जे. राजू ने उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने संग्रहालय में संरक्षित भारत के राष्ट्रीय चिह्न अशोक स्तंभ सहित अन्य प्राचीन मूर्तियों का बारीकी से अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने पुरातात्विक खंडहर परिसर और धमेख स्तूप की ऐतिहासिक महत्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पर्यटन सचिव ने वहां मौजूद जर्मनी के एक पर्यटक दल से बात की। दल के सदस्य माइकल ने बताया कि यहां के लोग व्यक्तिगत स्वच्छता पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थलों और आसपास के वातावरण में गंदगी मौजूद रहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाना चाहिए। विदेशी पर्यटक से मिले इस फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन सचिव ने मौके पर मौजूद पुरातत्व विभाग और पर्यटन अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की शिकायतों का संज्ञान लेकर स्वच्छता व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। इस दौरान पर्यटन महानिदेशक वेद पति मिश्रा और नितिन द्विवेदी सहित विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।
विश्वनाथ की भक्ति में रमे डॉ. श्रीवत्स कृष्ण
काशी दौरे पर पहुंचे डॉ. श्रीवत्स कृष्ण ने श्री काशी विश्वनाथ धाम में भगवान श्री विश्वेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के बाद उन्होंने कॉरिडोर का भ्रमण किया और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। डॉ. श्रीवत्स कृष्णा ने यहां करीब दो घंटे बिताए। उन्होंने श्री कुंभेश्वर महादेव के भी दर्शन किए। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम स्थित श्री सत्यनारायण विग्रह के समीप नव-निर्मित कक्ष में स्थापित पंचबदन प्रतिमा के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें