बीएचयू में 2026 सत्र के लिए 800 सीटों पर पीएचडी दाखिले का दूसरा चरण शुरू हो गया है। पहले चरण में प्रवेश के बाद 1700 में से करीब 800 सीटें खाली रह गई थीं। अब इन्हें ही भरने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को बीएचयू के काउंसिलिंग पोर्टल का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। हालांकि, दूसरे राउंड में दाखिले और सीटों के आवंटन की प्रक्रिया को लेकर किसी तरह के दिशानिर्देश सोमवार शाम सात बजे तक नहीं जारी किए गए। सुबह से दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं जिनका बीएचयू में पीएचडी के पहले चरण में प्रवेश नहीं हो पाया वे इसमें हिस्सेदारी कर सकते हैं। ये प्रक्रिया फरवरी तक चल सकती है।