वाराणसी एयरपोर्ट पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
एससीओ देशों के साझा प्रस्तावों पर मंत्री समूह के सदस्य चर्चा करेंगे। वहीं सीएम योगी शाम साढ़े सात बजे एससीओ की बैठक के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या और रात्रि भोज में शामिल होंगे।
बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ ही एससीओ देशों के पर्यटन मंत्रियों का स्वागत लाल बहादुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पर किया गया। नदेसर स्थित होटल में उनका स्वागत शहनाई की धुन से किया गया। बैठक में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को काशी आएंगे।