गंगा में क्रूज सेवा भी पर्यटकों की पसंद बनकर उभरा है। टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता का कहना है कि गोवा टूरिज्म फ्यूजन टूरिज्म के भरोसे है, जबकि काशी संस्कृति और आध्यात्मिक शहर है। यहां बढ़ी सुविधाओं और काशी विश्वनाथ धाम ने पर्यटकों को और रिझाया है।
वाराणसी में क्रूज सेवा
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ ही हम सुविधाओं और सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट हैं। इसके अलावा पर्यटकों के लिए नई क्रूज सेवा, गंगा पार रेती पर आयोजन सहित अन्य तैयारियों पर काम किया जा रहा है।