फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बाबा विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन एक दिन और नहीं होगा, मंदिर प्रशासन का नया आदेश

Sat, 16 Nov 2024 11:46 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बाबा श्री काशी विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन अब एक दिन और नहीं होगा। वाराणसी में भक्तों की बढ़ी हुई संख्या को ध्यान में रखकर मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है। रविवार तक के लिए मंदिर के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई है और अब सिर्फ झांकी दर्शन होगा।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 श्री काशी विश्वनाथ धाम में स्पर्श दर्शन पर एक और दिन की रोक लगा दी गई है। प्रोटोकॉल और सुगम दर्शन के दबाव के चलते मंदिर प्रशासन ने शनिवार देर रात स्पर्श दर्शन बंद करने का फैसला लिया। गर्भगृह के बाहर से ही ज्योतिर्लिंग का झांकी दर्शन होगा। पिछले दो दिनों से धाम में स्पर्श दर्शन पर रोक लगी थी।

विज्ञापन


मंदिर प्रशासन का आकलन है कि आज देव दीपावली से भी भी ज्यादा भक्तों के आने का अनुमान है। इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के चलते मंदिर में ज्योतिर्लिंग के स्पर्श दर्शन को रोका गया है। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि काशी विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें