फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पांचवें दिन 23 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Mon, 13 Feb 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दो दिन के अवकाश के बाद कलेक्ट्रेट में दिन भर रही गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा के सातवें चरण के चुनाव के लिए सोमवार को 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। शिवपुर विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया।
विज्ञापन

वहीं 37 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिए। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में दिनभर गहमागहमी रही।

पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेंद्र पटेल, विधायक महेंद्र पटेल, अनिल श्रीवास्तव और पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह शहर में जुलूस निकालते हुए नामांकन करने पहुंचे थे। सुरेंद्र पटेल, लालजी सोनकर और महेंद्र पटेल ने दो सेट में नामांकन किया।
इससे पहले नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को रोहनिया से पार्वती देवी ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया था। 

नामांकन के दौरान सोमवार को कुछ देर के लिए माहौल बेहद तल्ख हो गया। वकीलों और पुलिस वालों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मारपीट तक की नौबत आ गई थी। बाद में दरोगा के माफी मांगने पर हंगामा समाप्त हुआ।
विज्ञापन


नामांकन करने वाले प्रमुख प्रत्याशी
अजगरा : लालजी सोनकर - सपा, कैलाश - भासपा-भाजपा गठबंधन
शिवपुर : वीरेंद्र सिंह - बसपा
रोहनिया : महेंद्र पटेल - सपा, कृष्णा पटेल - अपना दल
कैंट : अनिल श्रीवास्तव - कांग्रेस 
सेवापुरी : सुरेंद्र पटेल - सपा
विज्ञापन

नाचते-गाते आए लेकिन नामांकन नहीं कर पाए

सैकड़ों सपाई और कांग्रेसी बैरीकेडिंग पारकर अंदर घुसे - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता भले ही लागू हो लेकिन सत्ता की हनक अब भी बनी हुई है। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी मंत्री, विधायकों समेत सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों पर मेहरबान हैं। इसका नजारा सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट में दिखा।

अन्य दलों के प्रत्याशी समेत केवल पांच लोगों को ही पश्चिमी गेट से कचहरी में प्रवेश दिया जा रहा था। वहीं, सपा और कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों समेत सौ से ज्यादा कार्यकर्ता कचहरी परिसर में नारेबाजी करते घुसे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी भीड़ के आगे बेबस दिखे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें