फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के एजूकेशन फेयर में मेधावियों का सम्मान

Mon, 08 Jun 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में अमर उजाला और जीएलए यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित एजूकेशन फेयर लक्ष्य-2015 में आखिरी दिन रविवार को भी जुटे सैकड़ों छात्र-छात्राओं को कॅरियर की उड़ान मिली। कॅरियर एक्सपर्ट ने युवाओं को भविष्य संवारने के टिप्स तो दिए ही, उनके मन की दुविधाओं और शंकाओं का निवारण भी किया।
विज्ञापन


एजूकेशन फेयर में कॅरियर काउंसलर ने युवाओं का एप्टीट्यूड और आईक्यू टेस्ट लिया, जिसके जरिये उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर भविष्य बनाने की सलाह दी। वहीं, शिक्षण संस्थानों के स्टालों पर भी युवाओं को नए कोर्स, पढ़ाई और रोजगार की संभावनाओं आदि के बारे में जानकारियां दी गईं। फेयर में आए छात्र-छात्राओं का कहना था कि यहां उनके कॅरियर को नई दिशा मिली है। अब अपने सपनों को पूरा किए बिना

 उनके कदम नहीं रुकेंगे। इसके अलावा प्रतियोगिताएं और लकी ड्रा के आयोजन हुए। प्राइम क्लासेज की ओर से आयोजित निबंध और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी इनाम में मोबाइल और घड़ियां पाकर गदगद हो गए। वहीं, बोर्ड परीक्षा में 75 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से अमर उजाला की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन मिली सेठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें