स्पेस टेक्नोलॉजी को प्राइवेट कंपनियों के लिए खोल दिया गया है। इससे स्पेस इकोनॉमिक्स की पहले से बेहतर तरक्की हुई है। पाकिस्तान का नागरिक भी रोजगार के लिए विदेशों में जाने पर वहां अपना परिचय भारतीय के रूप में देता है। एक छात्र ने एआई से जुड़ा सवाल पूछा। इस पर उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल जरूरी है। एआई को भी जवाब दिया जाएगा।
बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने गंगा ट्रीटमेंट प्लांट पर चर्चा करते हुए बताया कि नमामि गंगे मिशन के तहत नई टेक्नोलॉजी से गंगा स्वच्छता पर तेजी से काम हो रहा है। इसमें युवा वैज्ञानिकों की भूमिका अहम है। कार्यक्रम में लेखक अमीश त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी ने काशी, गंगा और लेखन पर विशेष चर्चा की। इस दौरान काशी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री ''काशी बियॉन्ड द घाट'' दिखाई गई। अन्य वक्ताओं में आरजे रौनक, सुजैन, युवराज पोखरना, अंशु गुप्ता ने भी विचार रखे। वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।
25 साल तक लगातार मुखिया बने रहने का रिकॉर्ड पीएम मोदी के पास
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में पत्रकारों से बात की। कहा कि साढ़े बारह साल तक सीएम और इतने समय से ही पीएम की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी बखूबी निभा रहे हैं। अब तक कोई और नेता नहीं है जो बिना किसी ब्रेक के इतने लंबे समय तक मुखिया रहा हो। यह अपने आप में एक रिकाॅर्ड है। विशेषकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में। मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कम्यूनिस्ट व्यवस्था में ऐसा देखने को मिलता है। लोकतांत्रिक में ऐसा नहीं होता है। इस समय विश्वभर में सबसे सीनियर मोस्ट लीडर मोदी ही हैं। समूचे विश्व में पीएम मोदी को लेकर रुचि बढ़ी है। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लेखकों ने उन पर पुस्तकें लिखी हैं। बुक फेस्ट में नरेंद्र मोदी के संघ से लेकर राजनीति, सीएम, पीएम के रूप में सुशासन को लेकर सुधार सहित कई अहम क्षेत्रों को शामिल करते हुए लिखी गई कितावें शामिल की गई थीं।