वाराणसी। खुले में प्लेटफार्म पर रखे ट्रेन मैनेजरों (गार्ड) के टूल बॉक्स का नया ठिकाना अब प्लेटफार्म संख्या छह होगा। यार्ड रिमॉडलिंग के तहत कैंट स्टेशन पर बाक्स रूम का निर्माण कराया गया है।
स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पांच के पुराने निर्माण को तोड़कर हटाया जा रहा है। ज्यादातर कार्यालयों को अस्थाई तौर पर स्टेशन के मुख्य भवन के अलग अलग कमरों में स्थानांतरित कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक कैंट स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत प्लेटफार्म संख्या चार और पांच पर स्वचालित सीढ़ियों के निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जल्द ही इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। कैंट स्टेशन निदेशक आनंद मोहन के मुताबिक टूल बॉक्स को प्लेटफार्म संख्या छह पर बने बॉक्स रूम में भेजे जाएंगे।