वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में बृहस्पतिवार को सप्ताह व्यापी गैर शैक्षणिक कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। सात दिनों में विभिन्न विशेषज्ञों ने 15 कर्मचारियों को कंप्यूटर तकनीक के अलावा मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य, योग, व्यायाम का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने बताया कि कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया और उत्तम स्वास्थ्य के उपाय सुझाए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रो. विजयनाथ दुबे, प्रो. मीनू लाकड़ा, डॉ. राजेश झा, डॉ. रश्मि त्रिपाठी, डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. सजीव श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय एथलीट विश्वास राव, डॉ. सोनल कपूर, नजम उज्जमान, मनीष कुशवाहा आदि ने विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण दिया। डॉ. पारुल जैन ने सभी कर्मचारियों को प्रमाण पत्र दिया। संयोजन डॉ. शांतनु सौरभ ने किया। ब्यूरो