फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: उपराष्ट्रपति से मिले संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति, काशी आने का मिला आश्वासन

Thu, 20 Nov 2025 05:40 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति उपराष्ट्रपति से मिले। इस दौरान शिक्षा, संस्कृत, सामाजिक समरसता के मुद्दे पर बातचीत हुई। इसके साथ ही उपराष्ट्रपति द्वारा काशी आने का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
सीपी राधाकृष्णन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की वर्तमान शिक्षा प्रणाली पर बातचीत करते हुए उपराष्ट्रपति से विश्वविद्यालय आने का अनुरोध किया। इस पर उपराष्ट्रपति ने कुलपति को काशी आने का आश्वासन भी दिया है।

विज्ञापन


कुलपति ने उपराष्ट्रपति से संस्कृत और विश्वविद्यालय के उन्नयन को लेकर उपराष्ट्रपति से बातचीत की। इस दौरान शिक्षा, संस्कृत, संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं उत्तम संसदीय परंपराओं के संरक्षण व संवर्धन पर चर्चा हुई। 

कुलपति ने बताया कि उपराष्ट्रपति से विश्वविद्यालय में आने का अनुरोध किया गया तो उन्होंने भी जल्द ही विश्वविद्यालय में आने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर उपराष्ट्रपति के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय का उन्नयन होगा और संस्कृत के विकास में हम सभी की भागीदारी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें