फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तूफान एक्सप्रेस निरस्त होने पर यात्रियों का हंगामा, जानें कब तक झेलनी पड़ेगी परेशानी

Sat, 13 Jul 2019 12:01 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
स्टेशन पर खड़े यात्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। हावड़ा से श्रीगंगानगर जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को पीडीडीयू नगर (चंदौली) से आगे के लिए 14 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह में ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही घोषणा की गई कि यह ट्रेन अब आगे नहीं जाएगी।

विज्ञापन


इससे यात्री नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। बाद में घोषणा की गई कि यात्री प्लेटफार्म दो पर आई हेल्प यू काउंटर पर पहुंच कर दूसरी ट्रेन में यात्रा के लिए अनुमति ले लें। यहां डिप्टी एसएस कामर्शियल एसपी शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने यात्रियों के टिकट में परिवर्तन किया।

रेलवे ने ट्रेनों की समय में सुधार के लिए 14 जुलाई तक उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस को हावड़ा से पीडीडीयू नगर तक टर्मिनेट कर दिया। हावड़ा से पीडीडीयू जंक्शन तक सभी स्टेशनों पर एनाउंस किया गया कि यह ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से आगे नहीं जाएगी।
विज्ञापन


पीडीडीयू जंक्शन पर डिप्टी एसएस कमर्शियल एसपी शर्मा के नेतृत्व में यात्रियों को दूसरे ट्रेनों से यात्रा से की अनुमति देने का निर्देश दिया गया। स्टेशन पर यात्रियों के हंगामा के मद्देनजर आरपीएफ और जीआरपी को सतर्क किया गया। बुधवार की रात ट्रेन आने पर जैसे ही यात्रियों को पता चला कि यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी, उन्होंने हंगामा  कर दिया।

विज्ञापन

यात्रियों को समझाकर शांत कराया गया। इसी तरह की स्थिति दूसरे दिन भी हुई। शुक्रवार की भोर में पौने चार पर ट्रेन स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यहां एनाउंस किया गया कि यह ट्रेन आगे नहीं जाएगी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया।

आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और उन्हें दो नंबर प्लेटफार्म पर स्थित मे आई हेल्प यू काउंटर पर भेजा। यहां एसपी शर्मा के नेतृत्व में 15 सौ से अधिक यात्रियों को दूसरी ट्रेनों में यात्रा के लिए अनुमति दी गई। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने बताया कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें