फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के कोरोना योद्धाओं का सम्मान, हेलीकॉप्टर से बरसाए गए फूल

Sun, 03 May 2020 10:44 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना योद्धाओं पर बरसाए गए फूल। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना वायरस के संकट से निपटने में जुटे शहर के डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और सफाईकर्मियों पर आज सुबह आसमान से फूलों की बारिश हुई। इसके लिए वायुसेना के दो हेलीकाप्टर प्रयागराज स्थित मध्य वायु कमान मुख्यालय से बनारस आए थे।
विज्ञापन

2 of 4
रक्षा प्रमुख (चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ) बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा था कि कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद देने के लिए तीनों सेनाएं विविध कार्यक्रमों का देश भर में आयोजन करेंगी।
विज्ञापन

3 of 4

रविवार की सुबह करीब 10 बजे के बीच बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल के ओपीडी, माइक्रोबायोलॉजी लैब व आइसोलेशन वार्ड, दीनदयाल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल पर आसमान से चार कुंतल फूलों की बारिश वायुसेना के दो हेलीकाप्टर द्वारा की गई। एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों हेलीकाप्टर ने बाबतपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरी और तीनों अस्पताल पर पुष्पवर्षा की।
विज्ञापन

4 of 4
वाराणसी में अभी तक 61 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें छह डिस्चार्ज होकर घर चले गए हैं, दो की रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद उन्हें मेडिकल क्वारंटीन किया गया है। जबकि गंगापुर में एक मरीज की मौत के बाद कोरोना की पुष्टि हुई थी। 52 का इलाज आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें