वाराणसी समेत पूर्वांचल जिलों में पिछले तीन चार दिनों से हवा में नमी बरकरार है। नम पुरवा हवाओं के चलने से धूप का असर भी कम लग रहा है। रविवार सुबह भी मौसम ऐसा ही देखने को मिला।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुबह तेज धूप तो हुई लेकिन नम हवा चलते रहने की वजह से उमस नहीं रही और लोग राहत महसूस कर रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वांचल में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है।
विज्ञापन
3 of 5
मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि पूर्वांचल में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिस वजह से बनारस समेत आसपास के जिलों में सात मई तक हल्की से तेज बारिश की भी संभावना है।
4 of 5
इससे पहले कुछ दिनों पहले हुई बारिश के दौरान नगम निगम हरकत में आ गया था। बारिश के कारण जगह-जगह हुए जलभराव को देखते हुए निगम ने सफाई का तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अधिकारियों नालों की सफाई का निरीक्षण भी कर रहे हैं। सफाई कर्मियों को निर्देश दे रहे हैं कि नालों की सफाई सही तरीके से करें। जिससे कि मानसून के समय जलभराव की स्थिति का सामना न करना पड़े।