फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tomato Price: बनारस में सपा कार्यकर्ता ने लगाई टमाटर की दुकान, सुरक्षा में बाउंसर लगाए, वीडियो वायरल

Sun, 09 Jul 2023 08:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आपने अक्सर सोने-चांदी की दुकान पर या किसी शोरूम के बाहर बाउंसर खड़े हुए देखे होंगे। लेकिन बनारस में सपा कार्यकर्ता अपनी दुकान पर दो बाउंसर खड़ा कर सब्जी बेच रहा है। टमाटर की महंगाई को देखते हुए विरोध जताने के लिए उसने ऐसा किया है। 
विज्ञापन
टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकानदार ने रखा बाउंसर, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टमाटर का 'भाव' इन दिनों आसमान पर है। पखवाड़े पहले तक टमाटर 15 से 20 रुपये प्रति किलो मिल रहा था जो जुलाई के पहले दिन से ही लगातार महंगा होता चला जा रहा है। टमाटर की महंगाई पर वाराणसी में सपा कार्यकर्ता ने रविवार को विरोध जताया।

विज्ञापन


टमाटर की दुकान लगाई और उसके सामने दो बाउंसर खड़े कर दिए। इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसी वीडियो को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया।अखिलेश ने लिखा कि भाजपा टमाटर को जेड प्लस सुरक्षा दे।

सपा कार्यकर्ता अजय फौजी ने रविवार को लंका के नगवां में सब्जी विक्रेता बनकर टमाटर की दुकान लगाई और उसकी सुरक्षा में बाउंसर खड़ा कर दिए। दुकान पर पोस्टर चस्पा किया और लिखा कि महंगाई की मार। टमाटर और मिर्च को न छुएं। पहले पैसा दें, फिर टमाटर लें। इस बीच एक व्यक्ति टमाटर को छूने का प्रयास करता है तो सुरक्षा में तैनात बाउंसर उसका हाथ पकड़ लेते हैं।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टमाटर के बाद अब परवल और करेले ने भी दिखाए तेवर, हरी मिर्च हुई और तेज, ये है रेट लिस्ट

वे कहते हैं कि आपको जो चाहिए, उसे मांग कर लीजिए। पहले पैसा दीजिए, फिर टमाटर लीजिए। दरअसल, इन दिनों टमाटर 140 रुपये किलो बिक रहा है। इसी के विरोध में सपा कार्यकर्ता ने विरोध जताया है।
विज्ञापन

आम लोगों के किचन से पूरी तरह टमाटर गायब

टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच होटल और रेस्तरां के सलाद में टमाटर का प्रयोग कम हो गया है। सलाद में जहां टमाटर मिल भी रहा है वहां उसकी कीमत बढ़ा दी गई है। होटल और रेस्तरां टमाटर के बजाए सब्जियों में टमाटर की प्यूरी का प्रयोग कर रहे हैं। उधर, कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी में टमाटर के पैदावार बढ़ाने के लिए बीज तैयार है। बीते दो सप्ताह में टमाटर की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 150 से 160 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में आम लोगों के किचन से पूरी तरह टमाटर गायब हो गया है। 


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें