बीएलडब्ल्यू में आरपीएफ जवान समेत 30 संक्रमित
बीएलडब्ल्यू परिसर में बुधवार को 18 साल से कम उम्र के लोगों के साथ कुल 30 लोग संक्रमित हुए हैं। इसमे बरेका की जीएम, आरपीएफ बैरक में जवान भी शामिल हैं। कारखाना में काम करने वाले कई कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
इन जगहों पर बुधवार को मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को शिवपुर,आदमपुर, सेंट जॉन्स कॉलोनी मड़ौली, सुंदरपुर, बड़ी पटिया, ईएसआईसी हॉस्पिटल पांडेयपुर, हुकूलगंज, नई बस्ती, रामनगर, डिवाइन स्वास्तिक स्कूल, कीर्ति नगर बीएचयू में संक्रमित मिले हैं।भगवानपुर नई बस्ती, सुसुवाही, महेशपुर,महमूरगंज, गांधीनगर सिगरा, सोनिया, सामने घाट में मरीज मिले।
इरी के एक कर्मी को कोरोना
अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान(इरी)चांदपुर के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद संस्थान में कई बदलाव कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कर्मचारियों के उपस्थिति में कटौती भी की गई है। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि एक कर्मचारी के पॉजिटिव मिलने के बाद संस्थान में कार्य प्रणाली संचालित करने के लिए 60 से 70 कर्मचारियों के टीम में फिलहाल कमी की गई है।