फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना का कहर: संक्रमण की नहीं थम रही रफ्तार, सुबह मिले 401 मरीज, 2000 से ज्यादा हुए एक्टिव मामले

Tue, 06 Apr 2021 12:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस महीने सोमवार को सर्वाधिक 432 नए मरीजों के मिलने के बाद मंगलवार को सुबह 11 बजे ही 401 मरीजों को मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जिस तरह से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है, उससे स्वास्थ विभाग की परेशानी बढ़ गई है। जिले में संक्रमण किस तरह से बढ़ रहा है उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छह दिन में सुबह तक 1883 नए मरीज मिल चुके हैं। इधर एक्टिव मरीजों की संख्या भी 2135 पहुंच गई है। जिस तरह सुबह ही 401 मरीज मिले उससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाम को मरीजों की संख्या और भी बढ़ेगी।

18 साल से कम उम्र के बच्चे भी
पिछले साल के मुकाबले इस बार कोरोना का नया स्ट्रेन बहुत ही तेज साबित हो रहा है। व्यवसायी, शिक्षक, डॉक्टरों के साथ बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। सोमवार को संक्रमित होने वालों में 18 साल से कम उम्र के 40 बच्चे भी शामिल हैं। इसमें एक साल से कम उम्र का एक बच्चा भी है। बीएचयू में भर्ती 63 वर्षीय भेलूपुर निवासी महिला और 71 वर्षीय भेलूपुर निवासी महिला की मौत के बाद अब मरने वालों की संख्या भी 388 पहुंच गई। जबकि होम आइसोलेशन में 51 लोग स्वस्थ घोषित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मिले संक्रमित मरीज
सोमवार को कोनिया, कबीर नगर, दुर्गा कुंड, रथयात्रा, कबीरचौरा, मकबूल आलम रोड, सामने घाट, औरंगाबाद, लाजपत नगर, लल्ला पूरा, ब्रिज एन्क्लेव, सुंदरपुर, कबीर नगर कॉलोनी, डाक्टर हॉस्टल बीएचयू में भी संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा लंका, मिसिर पोखरा, नाहरपुरा, बीएल डब्ल्यू, पांडेपुर, सिरगोवर्धन, न्यू कॉलोनी ककरमता, सिगरा, मदनपुरा,नाटी इमली, सुंदरपुर शिवपुर में मरीज मिले।

115 मरीजों के बारे में स्वास्थ विभाग को पता नहीं
सोमवार को जो 432 नए मरीज मिले हैं, उसमें 115 ऐसे हैं, जिनके बारे में स्वास्थ्य विभाग के पास रिकॉर्ड नहीं है। उन्होंने कोरोना जांच कराते समय जो मोबाइल नंबर दिया है, उस पर भी बात नहीं हो पा रही है। ऐसे में ये मरीज परेशानी का सबब बन सकते हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष के साथ 18 साल से कम उम्र के बच्चे भी हैं।

बीएचयू चिकित्सक, परिवार के सदस्य भी संक्रमित
सोमवार को आईएमएस बीएचयू एनाटामी डिपार्टमेंट, डेंटल फैकल्टी में तैनात चिकित्सक और परिवार के सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें दो और आठ साल के बच्चे भी शामिल हैं। चिकित्सकों ने कोरोना का टीका भी लगवाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें