फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सम्मानित होंगे 13 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी

Tue, 26 Jan 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में 13 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को डीएम राजमणि यादव सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को रायफल क्लब में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सेनानियों को घर से कार्यक्रम स्थल तक लाया जाएगा और कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पहुंचाया भी जाएगा।
  बैठक में डीएम ने कहा कि सरकारी भवनों पर सुबह 8:30 बजे और शिक्षण संस्थाओं में 10 बजे झंडा फहराया जाए। नगर के मोहल्लों और मलिन बस्तियों के अलावा सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं की सफाई की जिम्मेदारी नगर निगम को दी गई।
विज्ञापन

 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जीजीआईसी से क्वींस कॉलेज तक प्रभात फेरी सुबह 7 बजे निकालने का निर्देश दिया। सुबह 6 बजे सिगरा स्टेडियम में 5 किमी दौड़ का आयोजन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करेंगे।
दोपहर 12 बजे एनसीसी, स्काउट, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा के सदस्य बेनियाबाग से रूट मार्च निकालेंगे जो टाउनहाल पर समाप्त होगा। टाउनहाल में शाम 4 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

इसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बुलाया जाएगा। यही नहीं जिला और केंद्रीय कारागार में कैदियों को मिठाई और फल बांटे जाएंगे। बैठक में सभी अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें