फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चलाई साइकल, कमिश्नर ने बांटे वोटर कार्ड

Tue, 26 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव समेत सभी अधिकारियों ने साइकल चलाई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट से सिगरा स्टेडियम की दूरी डीएम समेत सभी अधिकारियों ने 18 मिनट में तय की। यहां आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले 100 मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र दिए।
डीएम की साइकल कचहरी, अंधरापुल, फातमान होते हुए सिगरा स्टेडियम पहुंची। उनके पीछे-पीछे एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय, एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त और एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र कुमार राय भी साइकल चला रहे थे।
विज्ञापन

 स्टेडियम में कमिश्नर ने सभी मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। कहा कि मतदान कोई साधारण प्रक्रिया नहीं बल्कि एक पवित्र कर्म है।
दौड़ और पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए संदेश लिखे गुब्बारे छोड़े गए। हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

 इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर, विधायक रवींद्र जायसवाल, स्वीप कोआर्डिनेटर केके श्रीवास्तव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
इनके अलावा नगर निगम में महापौर और जलकल में सचिव एसपी श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें