फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असि के उद्धार के लिए आज बनेगी रणनीति

Wed, 18 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
asi river in varanasi
विज्ञापन
असि नदी के उद्धार के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। नदी को नाला मुक्त बनाने, तलहटी से कब्जा हटाने और हरित पट्टी का विकास करने समेत कई मुद्दों को लेकर बुधवार शाम जन संगठनों की बैठक सर्किट हाउस में होगी। बैठक में पूर्व नगर आयुक्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के संयोजक बाबा हरदेव सिंह असि नदी की मुक्ति की रणनीति पर जन संगठनों के साथ रणनीति बनाएंगे। साझा संस्कृति मंच के अलावा असि नदी मुक्ति अभियान, प्रगति पथ फाउंडेशन, देव एक्सेल फाउंडेशन, लक्ष्य संस्था समेत 10 से अधिक संगठनों के कार्यकर्ता बाबा हरदेव सिंह के साथ असि नदी के उद्धार पर रणनीतिक चर्चा करेंगे।
विज्ञापन



बाबा हरदेव ने इसके लिए सर्किट हाउस में जन संगठनों की बैठक बुलाई है। इसमें स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े लोग भी शामिल होंगे। असि नदी की तलहटी को कब्जा मुक्त बनाने के अलावा नालों को रोकने, नदी के दोनों किनारों पर हरित पट्टी का विकास करने के अलावा लिफ्ट पंप से गंगा का पानी असि के उद्गम स्थल तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। साझा संस्कृति मंच के संयोजक वल्लभाचार्य पांडेय ने बताया कि असि के राजस्व रिकार्ड को दुरुस्त कराने के लिए जोर दिया जाएगा। असि को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत नदी के रूप में दिखा दिया गया है लेकिन कागज में यह अभी नाला के रूप में दर्ज है। सबसे पहले प्रशासन को इसमें सुधार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें